Test Ad
प्रधानमंत्री आजीविका मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर यूपी बना रहे हैं-उप मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री आजीविका मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर यूपी बना रहे हैं-उप मुख्यमंत्री


कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूह ग्राम्य संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघ को परिक्रमा निधि तथा सामुदायिक निवेश निधि के वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। 

     उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी आजीविका मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर यूपी बना रहे हैं। मिशन से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर परिवार बनाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने विशेष रुप से जोर देते हुए कहा कि यहां मंच पर उपस्थित नगर की प्रथम नागरिक महापौर महिला हैं और मंच पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष भी महिला है। भारत की राष्ट्रपति महिला हैं, यूपी की राज्यपाल भी महिला हैं और इस आजीविका मिशन की अध्यक्ष भी महिला हैं।यह प्रदेश लेवल का प्रोग्राम था, लखनऊ से बटन दबाकर वर्चुअली भी इस प्रोग्राम की शुरुआत कर सकता था, परंतु मैं आपके दर्शन से वंचित रह जाता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब के घर में पैदा हुए। वह गरीब का दर्द अच्छे से जानते हैं, इसलिए उन्होंने गरीब कल्याण का कार्य प्राथमिकता में रखा। प्रधानमंत्री मोदी बिना रुके, बिना थके, लगातार परिश्रम करते हैं, उनमें परिश्रम की पराकाष्ठा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले महिलाएं समूह में जुड़ना नहीं जाना चाहती थी, परंतु अब जहां भी मैं जाता हूं जिस भी गांव में मैं जाता हूं वहां महिलाओं में समूह से जुड़ने के लिए होड़ लगी है। वर्तमान में सात लाख समूह है और हम दस लाख समूह और बनाने जा रहे हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब मिलकर के इतना बड़ा जो कार्य कर रही हैं, उससे आप की कमाई निश्चित रूप से बढ़ी है। बुंदेलखंड में दूध का काम करने वाले एक समूह की आय करोड़ों में हो गई है। वाराणसी के कॉलेजों में दीदी कैफे का जो काम शुरू हुआ है, उसके लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले काशी में 15 से 20 हजार लोग आते थे, लेकिन अब एक लाख से अधिक लोग और आ रहे हैं। इसका मतलब है कि काशी भी बदली है और खरीदारों की संख्या भी बढ़ रही है।

     उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री से मिला था, मैंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 26 लाख आवास दिए गए हैं परंतु अभी और भी लोग आवास मांग रहे हैं, उन्होंने तुरंत नौ लाख आवास और स्वीकृत करने का कार्य किया। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री ने देखा कि कोरोना की लहर चीन में आई है और यह भारत में न आवे और गरीब परिवार के सामने कोई संकट न खड़ा हो एक साल लगातार और फ्री राशन बढ़ाने का कार्य किया है। इस समय देश में 82 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है, जिसमें 14.30 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के हैं। अगर आप सब की कोई समस्या है तो उसका समाधान अवश्य होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं लोगों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि आपकी जो भी समस्या हो आप मुझे बता सकती हैं। यदि मैंने आपको दीदी कहा है तो आप याद रखियेगा कि आपका भाई सरकार में है। कोई समस्या है तो हम उसका समाधान करेंगे और उसी श्रृंखला में 30 दिसंबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में ग्राम चौपाल का आयोजन करने जा रहे हैं। ग्राम चौपाल के अंतर्गत गांव की समस्या का समाधान गांव में ही होगा। शुक्रवार को वाराणसी के 3 गांव में मैं स्वयं रहूंगा। प्रधानमंत्री ने जैसे सबका साथ  gi विकास का नारा दिया है वैसे ही उन्होंने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का भी नारा दिया है। उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि अब जहां पर भी चौपाल आयोजित होगा, वहां पूरे गांव की स्वच्छता का अभियान चलाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि जिसको भी गरीब कल्याण के किसी योजना का लाभ मिला है वह प्रधानमंत्री जी को पत्र भेजकर यह बताएंगे कि उन्हें उस योजना का लाभ मिला है। उन्होंने 10 लाख और स्वयं सहायता समूह बनाने तथा समूह से जुड़ने से वंचित रह गयी महिलाओं को तत्काल समूह से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनको जन-मानस से हो रहे लाभ के बारे में बताया गया।

       उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने समूह की महिलाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन है, तो जीविका चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री सब लोग मिलकर सबकी जीविका के लिए प्रयासरत हैं। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन आया है। पहले की सरकारों में दिल्ली से पैसा भेजा जाता था, तो 100 में 15 रुपए ही लोगों तक पहुंचता था लेकिन आज पूरा का पूरा पैसा लोगों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हाईवे पर जमीन चिन्हित करके महिलाओं को खाने पीने के स्टॉल उपलब्ध कराएं और यह सभी स्टॉल एक कलर का हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में यह व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं इससे देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव आएगा।

      उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आनलाईन 98776 समूहों के खाते में 550.96 करोड़ की धनराशि निर्गत की। उन्होंने जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में समूह से जुड़कर उत्कृष्ट उत्पादों के स्टाॅल का अवलोकन कर उनके उत्पादों व लाभ के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में करसड़ा की गायत्री देवी एवं पचरांव की सुमन देवी द्वारा अपने सफलता की कहानी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अनेकों समूह की महिलाओं के बीच साझा की। कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के 16, चन्दौली के 05, गाजीपुर के 05 एवं जौनपुर के 06 समूहों को प्रतिकात्मक रूप में डेमो चेक तथा जनपद वाराणसी के समूह से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 स्वयं सहायता समूह सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

     कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा जनपद में एन.आर.एल.एम. की प्रगति तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

      कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के सहित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग कल्याण के कौशलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अलावा जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री आजीविका मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर यूपी बना रहे हैं-उप मुख्यमंत्री
ADMIN
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.