कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर /महेंद्र चौधरी
चौरीचौरा। भारत सरकार द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान की जाने वाली INSPIRE अवार्ड( Innovation in Science Pursuit for Inspired Research) 2022 में उच्च प्राथमिक विद्यालय राजधानी, विकास खंड ब्रम्हपुर, गोरखपुर की कक्षा आठ की छात्रा अनुष्का यादव चयनित हुई हैं। इसके लिए भारत सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरूप 10000 रूपए की धनराशि अनुष्का को प्राप्त होगी।
गौरतलब है कि पूरे देश से आए लाखों वैज्ञानिक विचारों में उत्तर प्रदेश से 901 विद्यार्थियों के विचारों को चुना गया है। इसमें अनुष्का यादव सहित गोरखपुर के नौ बच्चे शामिल हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय राजधानी के प्रभारी प्रधानाध्यापक डा० सुधांशु तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि ग्राम सभा राजधानी की रहने वाली अनुष्का यादव पुत्री प्रमोद यादव का चयन के बाद विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है। इससे पहले भी 2017 में विद्यालय के छात्र आदित्य ने यह पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया था। सुधांशु तिवारी ने इस उपलब्धि हेतु खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण सहित विज्ञान ए आर पी डा० प्रवीण जायसवाल एवं शतानंद धर द्विवेदी का विशेष मार्गदर्शन होना बताया।
अनुष्का यादव के पिता प्रमोद यादव ने इसका श्रेय गुरुजनों को दिया और कहा कि बिटिया के चयन से परिवार सहित अन्य लोग खुश हैं और इस तरह की प्रतिभा अन्य विद्यार्थियों को मार्गदर्शन का काम करेंगी।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.