Test Ad
सात साल में भी पूरा नहीं हो पाया दो करोड़ का अंत्येष्टि स्थल

सात साल में भी पूरा नहीं हो पाया दो करोड़ का अंत्येष्टि स्थल

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली 

• रुधौली नगर पंचायत कार्यकाल के पहले स्वीकृत अंत्येष्टि स्थल आज ही है निर्माणाधीन


रुधौली: बस्ती जनपद के साथ रुधौली पंचायत के सिद्धार्थनगर सीमा पर स्थित आमी तट पर सात वर्ष पूर्व स्वीकृत दो करोड़ का अंत्येष्टि स्थल आज भी निर्माणाधीन है, जिसके कारण नगर पंचायत का मुख्य अंत्येष्टि स्थल होने के बावजूद यह आज भी अव्यवस्थित है। सूत्रों की माने तो इस अंत्येष्टि स्थल के लिए लगभग एक करोड़ रुपए की दूसरी किस्त भी कार्यदाई संस्था को प्राप्त हुए लगभग डेढ़ साल से ऊपर हो गया, लेकिन लापरवाही के चलते यह आज निर्माणाधीन है। 

     बताते चलें कि नगर पंचायत के पहले कार्यकाल से दो वर्ष पूर्व वर्ष 2015 में नगर पंचायत की निधि से जनपद की सीमा पर स्थित आमी नदी के तट पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए लगभग दो करोड रुपए स्वीकृत किए गए थे जिसके माध्यम से कुछ हद तक निर्माण कार्य कराया गया इतना ही नहीं बची हुई एक करोड़ रुपए की दूसरी किस्त लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जारी की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण कार्य के जिम्मेदारों द्वारा अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। 

     इस संबंध में वर्तमान नगर अधिशाषी अधिकारी अवनीश सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन फिर भी उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, सख्त रवैया अख्तियार करते हुए जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जायेगा।

सात साल में भी पूरा नहीं हो पाया दो करोड़ का अंत्येष्टि स्थल
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.