Test Ad
बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क ने लुंबिनी में आयोजित राम कथा के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा राष्ट्रपति संबोधित पत्र

बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क ने लुंबिनी में आयोजित राम कथा के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा राष्ट्रपति संबोधित पत्र

रिपोर्ट उपेंद्र कुमार पांडे आजमगढ़ 

बुद्ध स्थली पर राम कथा का आयोजन शर्मनाक

आजमगढ़। बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा व संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र बौद्ध  अध्यक्षता में प्रशासन अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सौंपकर विरोध दर्ज प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्व धरोहर बुद्ध जन्मस्थली लुंबिनी, अजंता गुफा और जुन्नर गुफाओं पर ब्राह्मणवादियों द्वारा कब्जा करने के विरोध में देशव्यापी आंदोलन लुंबिनी तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है, जिसे युनोस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। लेकिन उस जन्म स्थली पर मुरारी बापू द्वारा रामकथा का आयोजन करना, उस ऐतिहासिक विश्व धरोहर का अपमान है। नेपाल में बौद्ध अनुयायी, मुरारी बापू के नौ दिन चलने वाले इस रामकथा का आंदोलन करके विरोध जता रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री जब दुनियाँ में जाते हैं तब बुद्ध की स्तुति करते हैं। लेकिन मुरारी बापू को नेपाल में रामकथा के लिए विद्यमान भाजपा सरकार द्वारा साथ सहयोग देने पर वहां जनता द्वारा विरोध होने के बावजूद रामकथा कर रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री इसपर चुप्पी साधे हुए है। भारत में बौद्ध धर्मिय लोगों की भावनाएं भी आहत हुई है।


लुंबिनी में सम्राट अशोक ने अपने 20 वें राजाभिषेक के वर्ष पर लुंबिनी ग्राम में बुद्ध का जन्म होने के कारण उस ग्राम को कर मुक्त घोषित किया था। प्राचीन भारत में नेपाल भारत का अभिन्न अंग था। तथागत भगवान गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में होने के कारण वह स्थान दुनियाँ के लिए पवित्र स्थान है। आर.एस.एस और भाजपा के करीबी माने जाने वाले मुरारी बापू का लुंबिनी में ब्राह्मणवाद के प्रचार के लिए जाना और जोर जबरदस्ती से उस अंतरराष्ट्रीय विश्व धरोहर पर जबरन कब्जा करने से भारतीय लोगों की भी भावना आहत हुई है। तथागत बुद्ध के चार महत्त्वपूर्ण स्थानों में से एक महत्त्वपूर्ण स्थान लुंबिनी है। इसलिए इस विश्व धरोहर का ब्राह्मणीकरण करने के लिए आर.एस.एस. एवं भाजपा नेपाल के ब्राह्मणों को साथ सहयोग दे रहे है। इसके विरोध में हम देशव्यापी आंदोलन कर रहे है। इस अवसर पर भंते महा कश्यप जितेंद्र कुमार शैलेंद्र कुमार यादव अखिलेश पटेल वीरेंद्र यादव सुधाकर कुमार शिंदे राम फूलचंद संजीव चौहान जय बहादुर मौर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क ने लुंबिनी में आयोजित राम कथा के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा राष्ट्रपति संबोधित पत्र
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.