Test Ad
कानपुर व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले से नाराज ब्राम्हण समाज में आक्रोश

कानपुर व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले से नाराज ब्राम्हण समाज में आक्रोश


उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

ज्ञापन सौंप की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग


आजमगढ़। बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बलदेव शुक्ल के नेतृत्व में कानपुर देहात में ब्राह्मण परिवार की माँ बेटी को जिन्दा जला देने की घटना व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के ऊपर जान लेवा हमला किये जाने को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। 

 जिलाध्यक्ष बलदेव शुक्ल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्रनाथ त्रिपाठी 15 फरवरी को रात में माँ विध्यवासिनी का दर्शन करके सपरिवार गोरखपुर जा रहे थे। तभी रात में लगभग 12 बजे के बीच उनकी गाड़ी को सिपाह पुलिस चौकी के लगभग 500 मीटर पहले एक कार ने टक्कर मार दिया व त्रिपाठी जी को गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान उन्हीं लोगों के 10-12 साथी राइफल व अन्य असलहा सहित दूसरी गाड़ी से आये व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला कर दिया और राइफल के कुड़े से बार किया व परिवार के साथ भी मारपीट करने लगे सरकारी गनर द्वारा रोकने पर गनर को भी मारा और उसकी कारवाईन छीनने का प्रयास करने नगे और गनर के हाँथ में काटने भी लगे। ये अपराधी साजिशन त्रिपाठी जी पर जानलेवा हमला करने आये थे तब तक पुलिस मौके पर आ गयी व दोनों पक्षों को सिपाह पुलिस चौकी ले गयी और बताया कि हमलावर भाजपा जिलाध्यक्ष के माई छोटू सिंह उर्फ ऋतमुराण सिंह है जिसका अपराधिक इतिहास भी है राष्ट्रीय अध्यक्ष से इनसे न लड़ने के लिये बोला और समझौता का दबाव बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सिपाह चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र दिया गया परन्तु अभी तक एक एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है। वही कानपुर देहात के ग्राम मडौली में 13 फरवरी को गरीब ब्राह्मण नरेश दीक्षित की झोपडी पर अधिकारियों की मिली भगत से बुलडोजर चला दिया गया जिसमें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां और बेटी की झोपड़ी के नीचे दबाकर आग लगा दी व अधिकारी आग लगाने के बाद परिवार को जलता हुआ छोडकर भाग गये। जिसमे माँ और बेटी की जिदा जलकर मृत्यु हो गयी व नरेश दीक्षित भी काफी हद तक झुलस गए प्रशासन ने जबरदस्ती परिवार की सहमति के बिना मृतकों के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार करा दिया अभी तक परिवार को कोई भी मदद नहीं मिली है ये घटना मानवता को शर्मसार करने की उपरोक्त प्रकरणों से ब्राह्मण समाज में बहुत रोष है संघटन तत्काल राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पर हमला करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार करने की मांग करता है और कानपुर की घटना में सम्मिलित सभी दोषिया पर कार्यवाही की मांग करता है। साथ ही पीड़ित परिवार के लिए पक्का मकान, परिवार के दोनों बेटी को सरकारी नोकरी व एक करोड़ रूपये मुआवजा देने की मांग करता है। अगर समय से हमारी मांगों को नहीं माना गया तो संघटन सड़क पर उतरकर विरोध करने को बाध्य होगा।

कानपुर व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले से नाराज ब्राम्हण समाज में आक्रोश
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.