Test Ad
दो दिन में 40 किमी. से अधिक हुई पैदल यात्रा

दो दिन में 40 किमी. से अधिक हुई पैदल यात्रा

उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 


सलोना ताल के रामवाटिका पर हुआ यात्रा का समापन


आजमगढ़। आज मूल सरयू बचाओ अभियान की लोकजागरण यात्रा लगभग 40 किमी की पदयात्रा कर सम्पन्न हुई। आज बाजार गोसाईं से प्रातः यात्रा प्रारम्भ होकर नदी के किनारे किनारे भैसाड, बरहपुर, लुचुई रामजानकी मंदिर, लाटघाट, महादेवा, तरौंका, पारनकुंडा, बहवलघाट, होते हुए ताल सलोना के रामवाटिका राम आगमन स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई। आज भी यात्रा को पर्याप्त जनसमर्थन मिला। मूल सरयू को बचाने में सबने अपने योगदान के लिए संकल्प लिया। आज की यात्रा में सोनू राय, संजय शाही, एवं चंद्रमा निषाद का विशेष सहयोग रहा।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे पवन कुमार सिंह ने बताया कि " मूल सरयू को अकेले समाज अथवा अकेले शासन द्वारा पानीदार नहीं बनाया जा सकता। अतः राज और  समाज को साथ आना आवश्यक है।" यात्रा में गौरव रघुवंशी, मंडलेश्वर सूरज दास, अलंकार, उत्कर्ष, प्रशांत, सोनू, राम अनुज ,  दीपक, आदि रहे।

दो दिन में 40 किमी. से अधिक हुई पैदल यात्रा
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.