रिपोर्ट- उपेंद्र कुमार पांडे आजमगढ़
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बबिता जसरसरीय की अध्यक्षता में जो भी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ठ काम कर रही हैं उन महिलाओं को आज सुषमा स्वराज अवार्ड प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि मीना अग्रवाल और जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह द्वारा संयुक्त रूप सम्मानित किया गया। इसमें उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो गरीब महिलाओं को फ्री में शिक्षा दिलाने, फ्री इलाज कराने, फ्री सिलाई सिखाना तथा आचार पापड़ जैसी बहुत सी चीजों को बनाना और उसको मार्केट में बेचना है इस कार्यक्रम में 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें नारी शक्ति संस्था की डॉक्टर पूनम सिंह, महिला मंडल की पूनम सिंह, साज फाउंडेशन की संतोष सिंह, मैं हू ना से विजय लक्ष्मी मिश्रा, पूनम सिंह, अग्रसेन महिला मंडल से मीरा अग्रवाल, भारत विकास परिषद की शिखा अग्रवाल, फिरदोस, जयंत्री आदि ऐसी समाज सेविकाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा की महामंत्री उषा आर्य रही कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अंजना सिंह ने किया, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह भी रहे तथा जिला मंत्री विभा बरनवाल रही क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रतिमा सिंह रही जिला अध्यक्ष बबीता जसरासरिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित करने से बहुत ही उत्साह बढ़ा है।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.