window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हमीरपुर - अन्ना मवेशियों से भरा ट्रक पलटा , मवेशियों की मौत .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 19 January 2019

हमीरपुर - अन्ना मवेशियों से भरा ट्रक पलटा , मवेशियों की मौत ....

रिपोर्ट-  तुफ़ैल अहमद ताहा 


यूपी के हमीरपुर में लम्बे समय से अन्ना मवेशियों की तस्करी चलती आ रही है जिसकी पोल आज एक अन्ना मवेशियों से भरे ट्रक के पलटने से खुल गई ,जिसमे सवार आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई है और दो दर्जन मवेशी गंभीर घायल हो गए जिसका  प्रशासन और पुलिस समुचित इलाज करा रही है साथ ही ट्रक छोड़कर फरार हुए चालक व् क्लीनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। 



     
मामला हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी मार्ग का है जहा बीती रात अन्ना मवेशियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमे भरे आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई और दो दर्जन मवेशी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर सरीला एसडीएम और पुलिस टीम ने जीसीबी मशीन से राहत कार्य किया साथ ही घायल मवेशियों के समुचित इलाज का प्रबंध करते हुए फरार ट्रक चालक और क्लीनर  के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।