अरविन्द विश्वकर्मा को मिला निदेशक प्रशस्ति पत्र सम्मान
कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा को उत्कृष्ट कार्यो हेतु नागरिक सुरक्षा निदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सोमवार को लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने श्री विश्वकर्मा को निदेशक नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। बता दें कि इस सम्मान के लिए वाराणसी से तीन वार्डेनों का चयन किया गया था। अरविन्द विश्वकर्मा को सम्मान मिलने पर नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, इरशाद अहमद,डा.पीयूष पांडेय,जयप्रकाश जायसवाल,मनीष सोनी, शहजादे अंसारी, निजामुद्दीन, आइएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सिंह विकास, आशीर्वाद सिंह,जयराज विश्वकर्मा,अयन बोस समेत अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।