Go!
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को दिया गया आपदा बचाव का प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को दिया गया आपदा बचाव का प्रशिक्षण

राकेश सिंह गोण्डा 

 गोंडा जिला पंचायत सभागार  में सोमवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के लिए आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाढ़ से पूर्व तैयारी, सर्पदंश ,अग्निकांड, वज्रपात, हीट वेव से बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बताया गया कि आग लगने, सर्पदंश, वज्रपात, हीटवेव व बाढ़ आने पर पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

        सर्पदंश के बारें में चिकित्सा विभाग, अग्नि कांड के संबंध में अग्निशमन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा अलग-अलग आपदाओं से बचने के तरीके बताए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है, इसलिए सभी को पहले से ही तैयार रहना चाहिये जिससे आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही आपदा के नुकसान को कम कर सकती है। 

            कार्यशाला में जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभाग के आधिकारीगण उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
GOMW

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams