आजमगढ़ के इस मंदिर पर मंत्र उच्चारण और केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़,लालगंज । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अकोल्ही ग्राम सभा के काली माता मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय योगी वाहिनी के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों ने बहुत धूमधाम से मनाया। एक दूसरे को केक खिला कर बधाई दी और उनके लंबे आयु की कामना की।प्रदेश सचिव राष्ट्रीय योगी वाहिनी प्रवीण मिश्र, जिला अध्यक्ष नित्यानंद सिंह,जिला अध्यक्ष धर्मराज सिंह युवा मोर्चा, जिला मंत्री इंद्रेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा तारिक बेग अल्पसंख्यक मोर्चा, अशोक विश्वकर्मा,नरेंद्र मिश्र,योगेश विश्वकर्मा,दीपक मिश्रा, डॉक्टर राजेंद्र मिस्र,सुधाकर मिश्रा,भूपति मिश्रा,बहादुर राजभर,किशन मिश्रा, रजनीश मिश्रा,चंद्रदेव मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्रा,पुजारी,राम लाल,मिथलेश राम, के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।