Go!

"दहेज रहित शादी की मिसाल: दो अभिभावकों ने वृक्षारोपण के साथ लिया वचन

कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर। चौरी चौरा तहसील क्षेत्र के रामनगर करजहां में एक अनोखी पहल में, दो अभिभावकों ने अपने लड़का और लड़की की दहेज रहित शादी के लिए आम का एक-एक पेड़ लगाकर वचन लिया ।जहां दो परिवारों ने अपने बच्चों की शादी के लिए दहेज के खिलाफ एक साथ आये।

 

रामनगर करजहां निवासी महेंद्र निषाद ने अपने लड़के विवेक निषाद के  शादी  एकला बाजार निवासी गुलाब चंद निषाद की लड़की ममता निषाद से 15 मई 2025  को तय किया । लड़का और लड़की के पिता ने मिलकर दोनों  बच्चों के नाम से एक एक   आम का वृक्ष लगाया,  इसके बाद, दोनों परिवारों ने दहेज रहित शादी के लिए वचन लिया।

 

इस अवसर पर, दोनों परिवारों ने कहा कि वे दहेज के खिलाफ हैं और अपने बच्चों को खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी दहेज के खिलाफ आने की अपील की।

 

यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है और दहेज के खिलाफ एक साथ आने के लिए प्रेरित कर रही है।

| |
Leave a comment
HFNF

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams