Go!
आजमगढ़: बेटी के डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

आजमगढ़: बेटी के डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

उपेन्द्र कुमार पांडेय

 

 

आजमगढ़ ::तहबरपुुुुर थाना अंतर्गत चकिया दूबे रामपुर गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

तहबरपुुुुर थाना अंतर्गत चकिया दूबे रामपुर गांव निवासी लगभग 52 वर्षीय बृजभान राम पुत्र लौटन राम बोर्ड में पंखा चलाने के लिए प्लग खोज रहा था। तार कहीं कटा था। प्लग खोजते समय विद्युत करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

 

 

बृजभान अपने लड़के के साथ लुधियाना रहता था। बेटी पूजा की दो जून को शादी थी। बेटी की शादी करने की आरमा दिल में रह गई। बेटी की शादी से पहले उसकी अर्थी उठ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मानचंद  यादव हमराही पुलिस बल के साथ पहुंच गए।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

| |
Leave a comment
3PQ9

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams