Go!
आजमगढ़:: वृक्षारोपण जन आंदोलन 2024 हेतु जनपद के नामित मंत्री एवं अधिकारी मा.ए.के.शर्मा एवं मंडलायुक्त आजमगढ़ ने किया वृक्षारोपण

आजमगढ़:: वृक्षारोपण जन आंदोलन 2024 हेतु जनपद के नामित मंत्री एवं अधिकारी मा.ए.के.शर्मा एवं मंडलायुक्त आजमगढ़ ने किया वृक्षारोपण

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाएं समस्त जनपद वासी,पौधों का करें संरक्षण :- मंडलायुक्त

 

  आजमगढ़ ::: वृक्षारोपण जन आंदोलन 2024 के तहत आज पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रत्येक जनपद में एक प्रभारी मंत्री एवं नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत जनपद के नामित मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री माननीय ए. के.शर्मा एवं जनपद के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री मनीष कुमार चौहान ने जनपद के विभिन्न भागों में वृक्षारोपण कर आम जनमानस को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया। 

माननीय मंत्री महोदय द्वारा विकासखंड रानीपुर के ग्राम सभा धर्मसीपुर में विधिवत पूजन के उपरांत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित जन समूह को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम स्लोगन द्वारा प्रधानमंत्री जी ने लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने का कार्य किया है। पूरे प्रदेश में कुल 36.50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है। उसी के पूर्ति हेतु आज जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पौधा रोपण हेतु आज मैं यहां उपस्थित हूं। उन्होंने कहा कि एक मां जो हमें पैदा करती है और दूसरी मां हमारी प्रकृति है। प्रकृति की कृपा के बिना हम जी नहीं सकते। अतः प्रकृति को संरक्षित रखने हेतु वृक्षारोपण आवश्यक है।हमारी संस्कृति में वृक्षों का अति महत्वपूर्ण स्थान है।वृक्षों की पूजा की जाती है। अतः हम सभी को वृक्ष लगाने, उसे बचाने तथा उसका संवर्धन करना चाहिए। उन्होंने वृक्षों को लगाने के उपरांत उसकी बच्चों की तरह पालन करने एवं उसे संवर्धित करने हेतु लोगों से अपील की। इसके अलावा उन्होंने वन विभाग को जो भी लोग अपनी जमीनों पर पौधा रोपण करने हेतु उत्सुक हैं उन्हें निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने को भी कहा। इस दौरान माननीय मंत्री जी ने एनसीसी कैडेट को वृक्ष भी वितरित किया।

जनपद के नामित नोडल अधिकारी मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री मनीष चौहान ने भी जनपद मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय के समीप तथा विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत खिड़गिलिया एवं विकासखंड रानीपुर के ग्राम पंचायत कसारी में पौधारोपण किया। उन्होंने समस्त जनपद वासियों से वृक्षारोपण करने एवं उन्हें संरक्षित रखने की भी अपील की। मंडला आयुक्त महोदय ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधों का वितरण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर ने भी अपनी मां के नाम वृक्षारोपण किया। जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों ने जनपद वासियों से एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाने तथा उसे संरक्षित रखने की अपील की।

वृक्षारोपण जन आंदोलन 2024 के तहत आज जनपद के अन्य विभागों द्वारा भी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया।

| |
Leave a comment
0W4Y

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams