Go!
आजमगढ़। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कार्यभार ग्रहण करते ही किया निरीक्षण जन शिकायतों के निस्तारण सहित दिए आवश्यक निर्देश।

आजमगढ़। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कार्यभार ग्रहण करते ही किया निरीक्षण जन शिकायतों के निस्तारण सहित दिए आवश्यक निर्देश।

उपेन्द्र कुमार पांडेय

 

 आजमगढ़::जनपद में शनिवार को बंदायू जिले स्थांतरित होकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के पद पर प्रजापति मंगई ने कार्यभार ग्रहण किया है। यह मूलतः उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रहने वाले है। इन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा प्रयागराज से ग्रहण की है।  जनपद में चकबंदी विभाग के मुख्य लिपिक प्रदीप सिंह के नेतृत्व में विभाग के अन्य कर्मचारियों ने पुष्प भेटकर इनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करते ही बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ने सबसे पहले कार्यालय का निरीक्षण किया। सरकारी अभिलेखों के रख रखाव हेतु सभी अधिकारियो और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा की पुराने गावों की चकबंदी का कार्य युद्ध स्तर पर हो। जन शिकायतों का निस्तारण समय से गुणवत्ता पूर्वक किया जाना चाहिए। साथ ही कार्यालय में साफ सफाई पर भी विशेष जोर दिया है। वही विभाग में कर्मचारियों की कम संख्या पर असंतोष जताते हुए विभाग के कर्मचारियों का दूसरे विभाग में अटैच हुए कर्मचारियों की वापस लाने की जिलाधिकारी से वार्ता करने की बात कही है। इस दौरान चकबंदी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, चकबंदी अधिकारी वसुदेव, सहायक चकबंदी अधिकारी सूर्यप्रकाश यादव, सहायक चकबंदी अधिकारी राधेश्याम वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
M7HP

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams