गोरखपुर -: दिल में छेद था, स्कूल में मुर्छित हुआ, हुई मौत
गोरखपुर -: दिल में छेद था, स्कूल में मुर्छित हुआ, हुई मौत
कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर। आठवीं कक्षा के इम्तिहान हेतु स्कूल गया लड़का प्रार्थना के बाद मुर्छित होकर गिरा और मौत हो गई। बताया गया बचपन से ही दिल में छेद था और परिजन दवा करा रहे थे।
मामला गोरखपुर के विकास खंड खोराबार स्थित रामपुर ग्राम सभा का है। स्थानीय रामहित निषाद का 16 वर्षीय पुत्र अरविंद कक्षा आठ का विद्यार्थी था। वृहस्पतिवार को स्कूल में परिक्षा के लिए तैयार होकर वह स्कूल गया किन्तु प्रार्थना के उपरांत वह मुर्छित होकर गिर गया। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई किन्तु अस्पताल ले जाने के दौरान अरविंद की मौत हो गई।
अरविंद के पिता रामहित ने बताया कि छोटे पर ही दिल में छेद होने की जानकारी थी और दवा चल रहा था। आपरेशन की बात कही गई थी किन्तु सामर्थ्य नहीं होने के कारण धीरे-धीरे समय आगे बढ़ रहा था और व्यवस्था की तैयारी थी। अभी चार दिन पहले ही लखनऊ से दवा कराकर लाया गया था। कुछ महीने से सीने में दर्द की शिकायत थी।
अरविंद के मिलनसार स्वभाव के कारण घटना के बाद लोगों का तांता लग गया। जानने वाले सभी लोग दुखी दिखें। साम तक अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं और अरविंद भाई में छोटा था।