Go!
16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

लखनऊ ब्यूरो 

लखनऊ। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से होते हुए नागालैण्ड, असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, की यात्रा तय करके उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए आगामी 16 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली में प्रवेश कर प्रदेश के 20 जनपदों से होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

यात्रा के भव्य स्वागत एवं यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्ति हो सके इसके लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त एआईसीसी/पीसीसी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। तदपश्चात यात्रा से सम्बन्धित जनपदों के प्रदेश पदाधिकारी/जिला शहर अध्यक्ष, एवं फ्रन्टल/विभाग/प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं चेयरमैन, समस्त लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशियों की भी बैठक यात्रा की तैयारियों को लेकर सम्पन्न हुई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन  ने कहा कि राहुल गांधी के इस यज्ञ में आप सभी से सहयोग अपेक्षित है। आप सब डोनेट फार न्याय की मुहिम से जुड़कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आज हमारे सामने राजनीतिक संकट है जिसके लिए हम सभी को एक साथ खडे़ होने की आवश्यकता है। देश की राजनीति आज एक कठिन दौर से गुजर रही है, लोकतांत्रिक मूल्य एवं संविधानिक अधिकारों पर फासीवाद के बादल छा गये हैं। ऐसे में  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय देश के आम जनमानस के लिए एक उम्मीद की किरण के रूप में आई है।

बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय  ने कहा कि उ0प्र0 अपने नायक राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस का हर सिपाही सड़क पर उतरकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता  आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ ने कहा कि ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ भारत की विभिन्न संस्कृतियों का समागम है। यात्रा से समाज का प्रत्येक वर्ग दलित, पिछड़ा, आदिवासी, युवा, महिला, सभी जुड़ रहे हैं। जिस तरह से अन्य प्रदेशों में यात्रा का भव्य स्वागत और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हुई है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत और भारी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी।  मेरा विश्वास है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया परिवर्तन लेकर आयेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन  सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि आज का दौर सोशल मीडिया का है और आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाये।

बैठक में पूर्व सांसद, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजक  पी0एल0 पुनिया, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्य नारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, कमल किशोर कमांडो, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

| |
Leave a comment
F553

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams