Go!
भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के तत्वधान में पुस्तकों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया

भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के तत्वधान में पुस्तकों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया

कुशीनगर । बाबू विष्णु प्रताप सिंह स्मारक महाविद्यालय बामनोली, रामकोला, कुशीनगर, मे भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के तत्वधान में पुस्तकों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के संरक्षक डॉक्टर लड़ी आजाद जी थे। अध्यक्षता श्री नरसिंह संस्थापक अध्यक्ष भोजपुरी पुनर्जागरण मंच ने किया। जिन तीन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया वे थी भोजपुरी माटी का हीरा डॉ लारी आजाद, संपादक डॉ वेद प्रकाश अमिताभ, अंगड़ाई रचयिता श्री रमेश तिवारी, भोजपुरी बाल साहित्य, प्रकाशक प्रोजेक्ट सारथी, इस समारोह को आभासी संबोधन महामहिम मूखेश्वरचूनी अध्यक्ष गोपियों एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भोजपुरी पुनर्जागरण मंच, सुश्री भावना सक्सेना कल्चरल अताशी पूर्व भारतीय दूतावास सूरीनाम, डॉ श्वेता तृप्ति अध्यक्ष केंद्रीय हिंदी विभाग त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल ने किया. महामहिम मुखेश्वरचूनी ने अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी पुनर्जागरण मंच का मुझे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है मैं इह गरिमा में उत्तरदायित्व को निर्वहन करने का प्रयास करूंगा क्योंकि भोजपुरी भाषा और भोजपुरी संस्कृति हमारे पूर्वजों की विरासत है. सुश्री भावना सक्सेना ने कहा कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति दुनिया की समृद्धि भाषा और संस्कृति है इसे सुरक्षित करना इसको आगे बढ़ना सभी भोजपुरी भाषी लोगों का पवित्र कर्तव्य है हम अपने समर्थ के अनुसार इस पावन कार्य में सहभागी होने का वादा करती हूं. प्रोफेसर श्वेता दीप्ति ने अपने संबोधन में पुनर्जागरण मंच को अपने विश्वविद्यालय में भोजपुरी भाषा और संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम करने के लिए आमंत्रित किया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर लारी आजाद ने कहा कि भोजपुरी एक ऐसी भाषा है जो एक दूसरे को जोड़ती है भारत के बाहर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी है ऐसी समृद्ध भाषा जिसके द्वारा भारत की एक अंतरराष्ट्रीय पहचान है भारत के संविधान में सम्मान मिलना चाहिए, भोजपुरी पुनर्जागरण मंच भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए सतत प्रयत्नशील है. आप सभी लोगों को इस मुहिम में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच का साथ देना चाहिए. भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के महामंत्री श्री रमेश तिवारी ने अपने संबोधन में भोजपुरी साहित्य और कल में पहरते अश्लीलता को मिटाने के लिए रोकने के लिए हमें आगे आना चाहिए इस संदर्भ में एक गीत भी सुनाया जो उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया गीत था कईले ऊघार बाने अपने बेटा बेटी देखि सुनि कुफुत होखे.. समारोह को प्रोफेसर आरपी सिंह प्रोफेसर संतोष यादव श्री प्रहलाद की श्री प्रहलाद केशरी ने संबोधित किया. महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सहभागिता बबीता प्रजापति सृष्टि तिवारी तनुश्री चौहान नीतू पटेल सवाना बानो संजना यादव नित्या पांडे शीश कली यादव, अभिषेक सैनी शिव चौरसिया अभिषेक चौहान की रही. इनको भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के द्वारा मेडल, पुस्तक, और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के कार्यक्रमों में सहभागी अन्य कई महाविद्यालयों के छात्रों को भी मेडल पुस्तक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये है रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर के बालमुकुंद शुक्ला आदित्य पांडे गणेश चौबे। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के अजीत विश्वकर्मा अजय कुमार वर्मा आकाश प्रजापति शैलेंद्र शर्मा गरिमा राव सोनम गुप्ता, अस्मिता गोविंद राव अरुण कुमार सिंह श्वेजल राव, बसु कुमार भारती कुमारी अभिलाष शर्मा कुमारी जीतू राव अंगेश कुमार सिंह थे। अध्यक्षीय संबोधन करते हुए श्री नरसिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया है वह भोजपुरी साहित्य के क्षेत्र में एक अनुपम कृति हैं इन्हें हम सभी लोगों को पढ़ना चाहिए और पढ़ना चाहिए। उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा विद्यालय के यशस्वी प्रबंधक श्री अनिल सिंह के द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। आज का दिन भोजपुरी पूरा पुनर्जागरण मंच के लिए सदा यादगार बना रहेगा। सभागार में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों छात्रों ने घर का परिचय दिया है उसके लिए मैं उनको साधु वाद देता हूं. आगे अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी क्षेत्र को पूर्वांचल कहना कहीं से भी ना तो उचित है ना तो व्यवहारिक। संपूर्ण भोजपुरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश से 17 जिला और बिहार के 10 जिला कुल मिलाकर 27 जिलों का सम्मिलित पवित्र भूमि है इसे भोजपुर क्षेत्, काशी राज, भोजपुरी राज कहना ही उचित है। भोजपुर क्षेत्र को पूर्वांचल कह कर पुकारने वाले लोगों का भोजपुरी पुनर्जागरण मंच विरोध करता है। इस समारोह में डॉ विनोद सिंह देवदत्त सिंह उमेश यादव शुभंकर प्रजापति रामजी यादव अजय कुमार पांडे धनंजय यादव अनूप खरवार श्रीमती सुरभि पाण्डेय, रेनू माल सिराज अहमद अनिल यादव श्रीमती आराधना पटेल मनोज पांडे बैजनाथ सिंह अखिलेश मणि त्रिपाठी। भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के बिहार के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर रविंद्र यादव भोजपुरिया प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री राम नरेश सिंह जिला अध्यक्ष सिवान श्री राजेश कुमार सिंह जिला मंत्री अवधेश सिंह सुशांत राव डॉ राजेश सिंह डॉक्टर राकेश कुमार सिंह माया शंकर ने उद्यत श्री सुदामा गुप्ता श्री गुरु चरण सिंह उपस्थित थे मंच का संचालन श्री उमेश यादव ने किया.

| |
Leave a comment
66AC

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams