इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छः जिला जज का किया तबादला गोण्डा जिला जज बनाये गए ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी
राकेश सिंह गोण्डा
गोण्डा।हाई कोर्ट इलाहाबाद ने छः जनपदों में जिला जज का तबादला किया है।
तबादले की सूची के अनुसार गोण्डा जनपद के नए जिला जज अब ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी होंगे।इसके साथ ही लक्ष्मीकांत शुक्ल को जिला जज लखीमपुर, रविन्द्र कुमार को जिला जज हापुड़,सैयद मौज बिन को जिला जज कासगंज,पीठासीन अधिकारी संजीव पांडेय को जिला जज बागपत व हरीश त्रिपाठी को जिला जज संतकबीरनगर बनाया गया है।