Go!
अभिषेक उपाध्याय को बनाया गया सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष

अभिषेक उपाध्याय को बनाया गया सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष

 

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़:: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय को बनाया गया ।क्षेत्र में हर्ष का माहौल , अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के कनरा ग्राम सभा के रहने वाले अभिषेक उपाध्याय को आज सुभासपा(  युवा मंच) का प्रदेश उपाध्यक्ष  बनाया गया पार्टी कार्यालय लखनऊ में उनको इस पद की जिम्मेदारी दिया गया। अभिषेक उपाध्याय कनरा ग्राम सभा के रहने वाले हैं। जो पूर्व में जिला पंचायत का अहरौला से चुनाव भी लड़ चुके हैं ,और लगातार क्षेत्र में युवाओं के बीच अपना संपर्क बनाए रखने वाले व्यक्ति हैं। इन्हीं सारी बातों को देखते हुए आज सुभासपा कार्यालय लखनऊ में इनको इस बड़ी जिम्मेदारी का दायित्व पार्टी के द्वारा सौंपा गया है प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि वह इस दायित्व को बड़ी जिम्मेदारी के साथ  निभाएंगे और पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो उसने मुझे इस पद से सम्मानित किया है । प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मंच) नियुक्त होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया और उन्हें बधाइयाँ देते हुए कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के इस निर्णय से निश्चित रूप से पार्टी और मजबूत होगी और जनाधार बढेगा।

| |
Leave a comment
L3KR

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams