Go!
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जाएगी बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जाएगी बाइक रैली

कृपा शंकर चौधरी 

 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के गौरवशाली 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज बेनीगंज भाजपा पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संचालित होने वाले आगामी कार्यक्रमों हेतु बैठक महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में की गई|

बैठक से पूर्व नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव जी का भाजपा युवा मोर्चा महानगर इकाई ने भव्य जोरदार स्वागत किया |

 आज भाजपा बेनीगंज कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आगामी कार्यक्रम 7, 8 अप्रैल को होने वाले बाईक रैली के संदर्भ में चर्चा की गई 
देवेश श्रीवास्तव ने बताया की शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा मोर्चा को 7 अप्रैल शहर विधानसभा व 8 अप्रैल को ग्रामीण विधानसभा मे बाईक रैली होनी है | 
जिस तरह हर कार्यक्रम में युवा मोर्चा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है चाहे विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव हो युवा मोर्चा अपनी कार्यशैली से एक अलग छाप छोड़ता है और हमे उम्मीद है की युवा मोर्चा इस कार्यक्रम को भी पूरी निष्ठां से सफल करेगी |
 भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा की 2017 से पहले उत्तर प्रदेश कैसा था और आज उत्तर प्रदेश कैसा इन 8 वर्षो मे उत्तम प्रदेश बन चुका है माफिया मुक्त प्रदेश 

 भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कहा की जिस तरह युवा मोर्चा महानगर की पूरी टीम कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य किया है शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी कार्यक्रम दिया गया उसमे युवा मोर्चा ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और और पूरे प्रदेश में गोरखपुर महानगर को  क्रमांक एक पर  रखने का कार्य युवा मोर्चा ने किया है |

कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री हस श्रीवास्तव ने किया  

बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा महानगर महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सूरज राय, क्षेत्रीय मंत्री अम्बिकेश धर दुबे,महामंत्री हर्ष श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, मनीष जैन, अभिनव एबट, राहुल गिरी, राहुल राना, अभिषेक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी राहुल साहनी, विशाल पाण्डेय, आकाश श्रीवास्तव, शिवम राय, आलोक आनंद, संतोष नंद, शिवम सिन्हा, शुभम अग्रहरी, गौरव गोस्वामी, मनीष सिंह सत्या सिंह, राहुल गुप्ता, अजय निषाद, चंदन यादव, सहित मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे |

| |
Leave a comment
TWHQ

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams