Go!
एक वर्ष से भी ज्यादा समय होने के बाद अधिकारी सोए क्यों थे- डा० राजेश सिंह

एक वर्ष से भी ज्यादा समय होने के बाद अधिकारी सोए क्यों थे- डा० राजेश सिंह

उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़ 

आजमगढ़। जिले के राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में प्रधानों द्वारा 16 जनवरी से अपनी मुख्य मांगो को लेकर धरने पर चल रहे हैं। जिसको लेकर प्रधान संघ के पदाधिकारियों की लखनऊ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और पंचायती राज विभाग के अपर निदेशक राजकुमार, जी एस प्रियदर्शी ग्राम विकास आयुक्त के साथ बैठक की गई।

जिसको लेकर आज मुहम्मदपुर ब्लॉक पर प्रधानों की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा राजेश सिंह और प्रधान संघ जिलाध्यक्ष श्रीराम यादव का बैठक में सम्मिलित प्रधानों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता मुहम्मदपुर ब्लॉक अध्यक्ष जियालाल यादव संचालन अरविंद यादव ने किया। बैठक में प्रधानों ने अपनी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा राजेश सिंह ने बताया की हमारी मांगों पर सैद्धांतिक सहमत तो तब भी प्राप्त थी जब मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आकर मांगों के पूरा करने की घोषणा कर गए थे। सवाल यह उठता है कि आज तक एक वर्ष से भी ज्यादा समय होने के बाद अधिकारी सोए क्यों थे।

जब मुख्यमंत्री कार्यक्रम कर चुके हों या कार्यक्रम में शामिल हो चुके हों, तो ऐसी स्थिति में मुख्य सचिव के लिए कार्यक्रम करा कर संगठन क्या संदेश देना चाहता है।जहां तक कार्यक्रम आयोजन एवं उसके सहयोग  का प्रश्न है तो ऐसा कदापि नहीं है कि कोई मेरा व्यक्तिगत कार्यक्रम है जिसमें मैं किसी से सहयोग चाहता हूं, और सहयोग कोई पदाधिकारी क्या देगा। सहयोग तो चाहे संख्या बल का हो या व्यवस्था का हो वह सदैव से प्रधान देते रहे हैं और वही दे सकते हैं कोई पदाधिकारी नहीं दे सकता। और अंत में यह कहना है कि यह संज्ञान रहे कि तीनों बड़े पदाधिकारी राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष जब एक साथ ही मौजूद हैं तो अनुमति किससे लेनी है कार्यक्रम करा लीजिए हम पूरा सहयोग कर देंगे।

इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी जाहिद खान, इकबाल अहमद, बलराम चौहान, अरविंद यादव, विजई सरोज, अवधेश चौहान, गुफरान, लालजी पटेल, जितेंद्र सिंह, मानसिंह एवम् अन्य गणमान्य प्रधान लोग मौजूद रहे।

| |
Leave a comment
QBNX

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams