Go!
नेपाल सीमा पर पकड़ी गई 3 किलो चांदी

नेपाल सीमा पर पकड़ी गई 3 किलो चांदी

रिपोर्ट - रतन गुप्ता 

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। हर आने जाने वाले को सख्त जांच के निर्देश दिए गए हैं इसके बावजूद जोगबनी मुख्य सीमा पर तस्कर अपने मंसूबे में सफल हो रहे हैं।

 ताजा उदाहरण मुख्य सीमा पर नो मैंस लैंड पर चंद कदम की दूरी पर खड़ी नेपाल सशस्त्र पुलिस बल को सोमवार को भारत से नेपाल साइकिल में चीनी के झूले से जांच के दौरान 3 किलो चांदी के जेवरात बरामद हुआ है। यह सफलतम प्रस्तावित सीमा सुरक्षा गुल्म रानी के टीम के हाथ लगी है।  नेपाल सशस्त्र पुलिस बल रानी बीओपी के डीएसपी अमर खत्री ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे केयरिंग संचालक के कैरियर जब भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहा था तो जांच के दौरान चीनी के झोले से 2 किलो 997 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया गया। तस्कर भारत के तरफ ही फरार हो गया। बरामद चांदी को जांच में चांदी होने की पुष्टि हुई है जिसे रानी भंसार कार्यालय को सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है। केयरिंग संचालक सीमा सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती जोगबनी से नेपाल के केयरिंग संचालक के द्वारा महिला विकलांग के सहारे दैनिक विभिन्न खाद्यान्न सामग्री में ब्राउन शुगर से लेकर हवाला के रुपए तक की तस्करी की जाती है। इससे पूर्व मुख्य नाका पर एसएसबी के द्वारा प्याज के झोले से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की बारामती कर चुकी है।

| |
Leave a comment
ETBG

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams