Go!
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया गया कृषक गोष्ठी

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया गया कृषक गोष्ठी


महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

जनपद गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा मोतीराम अड्डा में कृषि विभाग द्वारा कृषक गोष्ठी आयोजित किया गया । खोराबार ब्लॉक एडीओ एजी अनूप शुक्ला द्वारा बताया गया की किसान नई तकनीकी से खेती कर अपनी आय बढ़ा सकते है साथ ही सावा, टागुन कोदो मडुवा बाजार आदि मोटे अनाज की खेती कर अच्छी आय किया जा सकता है। इससे रसायन युक्त खेती से बचा जा सकता है। घर में गृह वाटिका लगा कर शुद्ध सब्जी उगाई जा सकती है जो हमारे रोज की दिनचर्या में प्रयोग किया जाता है। 

सहायक कृषि विकास अधिकारी उमेश तिवारी द्वारा बताया गया की कृषि यंत्रों पर एवं कृषि दवाओं पर 50%का छूट दिया जा रहा है आप लोग कृषि रक्षा इकाई  खोराबार पर आ करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
 
महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफ़ी के वैज्ञानिक संदीप उपाध्याय द्वारा मृदा परीक्षण हेतु किसानों को बताया गया कि कहां पर किस तरह से मृदा परीक्षण हेतु मिट्टी का सैंपल लेना है। इसके अलावा अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान जुटे और गोष्ठी का लाभ प्राप्त किया।

| |
Leave a comment
C3WA

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams