Go!
कर्नलगंज कस्बे की सड़कों पर जलभराव की स्थिति से जलनिकासी की खुली पोल

कर्नलगंज कस्बे की सड़कों पर जलभराव की स्थिति से जलनिकासी की खुली पोल

राकेश सिंह गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र में बीते कई दिनों से निरंतर हो रही बारिश से कर्नलगंज कस्बे की सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। जिससे लोगों को गंदे पानी मे होकर आना-जाना पड़ रहा है। जहाँ जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के कारण कस्बे में जल निकासी की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बारिश के मौसम में कस्बे वासियों को गंदे पानी मे से होकर आना जाना पड़ता है। बताते चलें कि बीते बुधवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से कस्बा कर्नलगंज की कई सड़कों पर बारिश के पानी के साथ नाली का गंदा पानी भरा है। जिसमें होकर कस्बे वासियों को आना जाना पड़ रहा है। मालूम हो कि तालाबों की पटाई का कार्य इसी तरह होता रहा तो आने वाले समय मे बारिश होते ही कस्बे की सड़कें तालाब के रूप में परिवर्तित हो जाएंगी। जिसका जीता जागता उदाहरण घण्टाघर चौक व उसके आसपास की सड़कों पर भरे गंदे पानी के साथ ही अन्य मोहल्लों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति से देखा जा सकता है। जिससे जिम्मेदार लोग बेखबर हैं।

| |
Leave a comment
TB3V

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams