Go!
काशी का सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार, होगी श्रीमद्भागवत कथा

काशी का सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार, होगी श्रीमद्भागवत कथा

कैलाश सिंह विकास रिपोट आंनद कुमार सिंह

वाराणसी।

काशी में दुनिया के विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री बागेश्वर धाम सरकार स्वामी धीरेंद्रकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में पितृपक्ष के दौरान काशी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान महापुराण का आयोजन 11 से 18 सितंबर 2022 तक किया गया है। उत्सव के अंतर्गत दो दिन 13 और 14 सितंबर को बागेश्वर धाम सरकार भव्य दिव्य दरबार प्रातः 9:00 से मध्यान्ह 12:00 बजे तक लगाया जाएगा।  भी लगाया जाएगा। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा दिव्य भभूति का वितरण भी 15 सि कथा प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक होगी इसका सजीव प्रसारण संस्कार चैनल पर किया जाएगा।

यह आयोजन काशी के दुर्गाकुंड धर्म संघ शिक्षा मंडल परिसर में आयोजित होगा। यह जानकारी बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य चरण सेवक नितेंद्र चौबे ने गुरुवार को धर्मसंघ में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण की कामना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही हम इस कार्यक्रम के माध्यम से सनातन धर्म के प्रति लोगों में आस्था विकसित करने का अभियान भी चला रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा एकमात्र ऐसी कथा है जिसके श्रवण से व्यक्ति के सामाजिक पारिवारिक जीवन में बहुत सारे सकारात्मक परिवर्तन होते हैं। यदि व्यक्ति कथा का अनुसरण करने लगे तो उसका जीवन धन्य हो जाता है। इस आयोजन में देश दुनिया के एक लाख से अधिक भक्तगण भाग लेंगे। इस आयोजन की तैयारी के संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल विगत दिनों से काशी में रहा है। विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में निर्णय किए गए हैं।

| |
Leave a comment
9ES7

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams