किसी बड़ी दुर्घटना होने की राह देख रहा है धंसा पुलिया
रिपोर्ट- महेंद्र चौधरी झगहा गोरखपुर
झंगहा चौराहे के टेम्पो स्टैंड के सटे झंगहा मोतीराम मार्ग के पूरब पी डब्ल्यू डी पुलिया के पास सड़क की पटरी आज सुबह अचानक धस गयी। जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने मौके पर पंहुच सम्बन्धित अधिकारी से वार्ता कर जानकारी दी। अधिकारियों की जानकारी होने के बाद भी शाम तक धसे हुए पटरी को पाटा नहीं गया जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।
जिला पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता ने वताया कि यह सड़क की पटरी जहा धंसी है ठीक बगल मे एक पुलिया है जहां से तीन ग्राम सभाओ की बरसात की पानी का निकासी होता है जो बीते कई वर्षों से कुछ लोगो ने पुलिया के दोनों ओर मकान बनवा रखा है और पुलिया को बन्द कर रखी है। और बरसात की पानी का निकासी नही हो पा रही है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि उपरोक्त की जानकारी सुबह जिला पंचायत सदस्य द्वारा हमको मिला। हमने अपने कर्मचारियों से गड्ढे को भरने के लिए कहीं। लेकिन अगर अभी तक गड्ढा नहीं भरा गया तो हम उसको भरवाने का कोशिश कर रहे हैं।