Go!
खरीफ फसल हेतु 09 जून को शारदा बैराज लखीमपुर से पानी छोड़ा गया है

खरीफ फसल हेतु 09 जून को शारदा बैराज लखीमपुर से पानी छोड़ा गया है

कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

      वाराणसी। अधिशासी अभियन्ता, सिचाई खण्ड जौनपुर ने बताया कि कृषकों के सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जनपद जौनपुर में मुख्यतः 07 खण्ड क्रियाशील हैं, जिनके अन्तर्गत 1705 किमी० लम्बाई में नहरें हैं। इनमें से 05 खण्ड शारदा सहायक प्रणाली के अन्तर्गत आते हैं तथा 02 खण्ड नलकूप के हैं। 

       उन्होंने बताया कि जनपद में शारदा सहायक के अन्तर्गत मुख्यतः 03 नहर प्रणाली में मड़ियाहूँ शाखा प्रणाली, शाहगंज शाखा प्रणाली एवं जौनपुर राजवहा प्रणाली हैं। शारदा सहायक प्रणाली के अन्तर्गत आने वाली नहरों में पानी लखीमपुर खीरी के शारदा बैराज से पानी उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान खरीफ फसली 1431 में 09 जून को शारदा बैराज लखीमपुर से पानी छोड़ा गया है। पानी जौनपुर के सभी प्रणाली में प्रवेश कर चुका है। नहरों में जल का वितरण रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है और शीघ्र ही सभी नहरों में पानी उपलब्ध कराया जायेगा।

| |
Leave a comment
3JTG

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams