खोराबार - चोर सक्रिय लगातार कई घरों में हुई चोरी
विगत दस दिनों में कई लोगों के घर हुई चोरी
गोरखपुर। खोराबार थाना अंतर्गत ग्राम सभा सिक्टौर टोला कर्महिया में नया मकान बनवा रहे वकील देवेन्द्र सिंह के मकान से चोरो द्वारा पानी मोटर की चोरी की गई है। सबेरे मकान पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
देवेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तीन जनवरी को नया मोटर लगाया गया था। आज यहां आने पर चोरी की जानकारी हुई। बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों की पहचान की गई है। स्थानीय लोगों की माने तो विगत दस दिनों में इसी क्षेत्र में रहने वाली किरण शर्मा, सुनील साहनी सहित लगभग चार जगह चोरी हुई है। दबी जुबान से लोग कह रहे हैं कि स्थानीय कुछ असमाजिक तत्व इस तरह का कार्य कर रहे हैं और स्थानीय सभी लोग बदनाम हो रहे हैं।