Hallo DM DEORIA, JITENDRA PRATAP SINGH , देवरिया राजस्व विभाग के लापरवाही से बढ़ रहे हैं फौजदारी मुकदमे
कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर मंडल तहकीकात न्यूज़।
देवरिया। जिले के राजस्व अभिलेखागार में मनमानी का खेल चल रहा है। दरअसल सभी तहसील के राजस्व अभिलेख यही पर सुरक्षित रूप मे रखा जाता हैं और आमजन को द्वितीय प्रति यही से उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिये बकायदे यहां कर्मचारी तैनात है।
विचारणीय यह है कि जनपद देवरिया का राजस्व अभिलेखागार जिलाधिकारी देवरिया के कार्यालय के ठीक सामने स्थित है । अभिलेखागार में चकबंदी मानचित्र राजस्व मुकदमों की पत्रावली राजस्व के अभिलेख आकार पत्र 41 आकार पत्र 45 रखा गया है। दितीय प्रति जिसे न्यायालय की भाषा में नकल कहा जाता है वह भी यही से उपलब्ध कराई जाती है। किन्तु सूत्रों की माने तो यहां बिना सुबिधा शुल्क के कोई सुनबाई नहीं होती है।
बताते चलें जनपद देवरिया के दुर दराज से आए आमजन नकल निकलवाने हेतु अभिलेखागार का चक्कर लगाते थक जाते है किन्तु सुबिधा शुल्क देने के बाबजूद भी कर्मचारी के मनमाने तरीके के कारण एकमात्र नकल के लिये मार्ग व्यय पानी कीं तरह बहाने को मजबूर हैं। राजस्व अभिलेख की नकल नहीं निकाल पाने से एक तरफ जमीन का मामला उलझा दिया जा रहा हैं तो वही देरी होने के कारण राजस्व के मामले फौजदारी मे तबदीली होती जा रही है।