अग्निशमन जन जागरूकता माह का शुभारंभ
कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में सोमवार को अग्निशमन जन जागरूकता माह का शुभारंभ हुआ। जिसमें नागरिक सुरक्षा प्रखंड चेतगंज के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा ने बताया कि जन जागरूकता अभियान पूरे माह प्रत्येक प्रखंड में विभिन्न पोस्टों पर चलाया जाएगा। इसमें व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी आवास , मल्टीस्टोरी भवन एवं शासकीय भवन भी सम्मिलित हैं। नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत जन जागरूकता अभियान चलाने से अग्निकांडो में कमी आएगी। अग्नि की घटनाएं लापरवाही से होती हैं। अतः जन जागरूकता अति आवश्यक है।फायर स्टेशन ऑफिसर विनोद पांडेय ने अग्निशमन के उपायों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य नियंत्रक नीरज मिश्रा, सहायक नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डन मंगला प्रसाद ,बीवी सुंदर शास्त्री, डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन महेंद्र प्रसाद निगम, श्रीप्रकाश सिंह, राजेश शर्मा, शिवकुमार पासवान, अशरफ अली, मुन्ना लाल, विनय कुमार, सुधीर शुक्ला समेत स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।