window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लोहता में पारिवारिक कलह से वृद्ध ने लगाई फांसी-मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 10 October 2020

लोहता में पारिवारिक कलह से वृद्ध ने लगाई फांसी-मौत

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

लोहता में पारिवारिक कलह से वृद्ध ने लगाई फांसी-मौत

लोहता:थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी भिटारी में पारिवारिक कलह से तंग आकर  एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दिया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि शुक्रवार भोर में न्यू कालोनी भिटारी निवासी जगदीश तिवारी उम्र 65 वर्ष ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जगदीश तिवारी जिलाउद्योग के बाबू पद से रिटार्यड हुए थे। बिगत कई महीनों से पारिवारिक कलह से परेशान थे।रिटार्यड होने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने एक प्राइवेट स्कूल खोले हुए थे।आस पास के लोगो ने बताया कि पारिवारिक कलह से तंग आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।सूचना पर पहुची लोहता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के दो बेटे चंदन ,नंदन व बेटी डिंपल जिसकी शादी हो गयी है।पत्नी आशा देवी का रो रोकर बुरा हाल था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।