कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से की गई थी मारपीट, खोराबार पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें भी कीं बरामद
मोतीराम अड्डा (गोरखपुर)। खोराबार थाना क्षेत्र में मजदूरों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले मजदूरों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया और फिर लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना 10 नवंबर 2026 की है। इस दिन कुछ लोगों ने एकराय होकर वादी और उसके साथ मौजूद एक अन्य मजदूर को निशाना बनाया। आरोपितों ने पहले उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाला। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर खोराबार थाने में मुकदमा संख्या 543/2026 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सूरज पासवान, दुर्विजय पासवान, गोलू कुमार पासवान, सन्नी गौड़ उर्फ रामलाल, विष्णु यादव, विवेक पासवान और श्लोक पासवान शामिल हैं। सभी रायगंज बाजार, थाना खोराबार क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में गोलू कुमार पासवान के खिलाफ वर्ष 2023 में भी खोराबार थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशफाक अहमद, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक अजय पटेल, विवेक सिंह, एसओजी टीम के उपनिरीक्षक राजमंगल सिंह सहित खोराबार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।