Go!
गोरखपुर -: मां की हुई हत्या बेटी गंभीर

गोरखपुर -: मां की हुई हत्या बेटी गंभीर

गोरखपुर। चौरीचौरा के शिवपुर गांव में शनिवार की रात 1.45 बजे अज्ञात बदमाशों ने पूनम निषाद (45) पत्नी स्व. रविन्द्र की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी छोटी पुत्री अनुष्का (13) के ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसकी हालत गंभीर है और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला की बड़ी बेटी खुशबू (20) ने रात में पुलिस को सूचना दी। खूशबू के मुताबिक उसे बदमाशों ने एक कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि धारदार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया है। बीआरडी में इलाज के दैरान मां की मौत हुई है। बेटी की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

| |
Leave a comment
TKDQ

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams