68वीं राष्ट्रीय विद्यालय फ्री स्टाइल अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता में अर्पिता सरोज ने जीता कांस्य पदक
रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/चौरी चौरा तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अर्जुन पासवान की पुत्री अर्पिता सरोज ने अंडर 17 ,57 किलो फ्री स्टाइल 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया अर्पिता सरोज ने महाराष्ट्र की आयुष्का को पटकनी देकर यह पदक अपने नाम किया।अर्पिता सरोज ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया हैं।