Go!
दुपहिया से घायल महिला को अस्पताल में छोड़कर दुपहिया सवार हुए फरार

दुपहिया से घायल महिला को अस्पताल में छोड़कर दुपहिया सवार हुए फरार

 

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा लाला टोला निवासी कलावती देवी 55 पत्नी परभंस को अज्ञात दुपहिया से चोट लगने से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी अनुसार कलावती देवी अपने रिश्तेदार के घर चौरीचौरा छबैला से वापस घर आ रही थी रामपुर चौराहे पर उतरकर घर जाने के दरमियान रास्ते में बृहस्पतिवार 8 से 9:00 बजे के बीच एक अज्ञात दोपहिया द्वारा ठोकर लगने से घायल हो गई। दुपहिया सवार द्वारा स्थानीय जान पहचान के लोगों की मदद से रामपुर चौराहे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया किंतु मामला गंभीर देखते हुए वह घायल कलावती देवी को छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में मरीज छोड़े जाने की जानकारी होने पर अस्पताल मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर परिजन पहुंचकर घायल औरत को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला को लाने वाले व्यक्तियों का फोटो कैद हो गया है और इस माध्यम से उनकी तलाश की जा रही है जिन लोगों को इन व्यक्तियों की जानकारी हो कृपया इस नंबर पर बताने की कृपा करें। 8009025015
9839047204, 9935782828

| |
Leave a comment
MAOM

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams