Go!
मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के राजस्व मामलों में लेखपाल नहीं नायब तहसीलदार लगाएंगे रिपोर्ट

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन के राजस्व मामलों में लेखपाल नहीं नायब तहसीलदार लगाएंगे रिपोर्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव एसपी. गोयल ने उत्तर प्रदेश में समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में राजस्व संबंधी मामलों के प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आगे से नायब तहसीलदार या उससे ऊपर के अधिकारी ही जांच किया करेंगे।

नायब तहसीलदार की ओर से अभिलेखीय, स्थलीय स्थिति देखकर, शिकायतकर्ता को सुनकर अपने विवेकानुसार एवं कानून के अनुसार निस्तारण किए जाने के लिए आख्या
दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नायब तहसीलदार के आख्या पर उप जिलाधिकारी निर्णय करेंगे और गंभीरता से समाधान होने के बाद ही आख्या को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अभी तक देखा गया है कि राजस्व संबंधी प्रकरणों में लेखपाल स्तर पर जांच कर आख्या लगायी जाती रही है। इस प्रक्रिया से अधिकांश समस्याओं का निष्पक्षता और प्रभावी तरीके से निस्तारण नहीं हो पाता है। जिससे जनता दर्शन में आने वाले पीड़ित को पूरी तरह से राहत नहीं मिल पाती है।

| |
Leave a comment
AUI3

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams