window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद- लोकसभा चुनाव का मुद्दा शिव सेना के पास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 18 November 2018

फर्रुखाबाद- लोकसभा चुनाव का मुद्दा शिव सेना के पास

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
 
 
लोकसभा चुनाव को लेकर शिवसेना ने बीजेपी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने कब्जे में करने की पूरी तैयारी कर ली है।जिसके चलते बीजेपी के अयोध्या मुद्दे में शिवसेना धार दे रही है। इसी के तहत अयोध्या कूच करने की तैयारी चल रही है।पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी।
 
 
 
 
आवास विकास स्थित एक होटल में शिव सेना के प्रदेश महासचिव ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया की शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन हजारों कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे। कार्यकर्ता मुंबई से ट्रेन द्वारा अयोध्या पहुचेगे जबकि शिवसेना प्रमुख चार्टर प्लेन से आयेगे वह संतो से भेट कर राम लला के दर्शन करेगे ।
 
प्रदेश महासचिव ने बताया कि बीजेपी को अभी तक अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण करा देना चाहिए था लेकिन अभी तक बीजेपी इसमें नाकामयाब रही है अब शिवसेना अपनी छाती ठोककर मंदिर निर्माण को हुंकार भरने जा रही है।उन्होंने बताया की शिवसेना आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने का काम करेगी और उत्तर7 प्रदेश मे पार्टी को मजबूत करेगी इस दौरान प्रदेश सचिव आलोक मित्तल प्रदेश सचिव संतोष गुप्ता जिला प्रमुख आनंद विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।जिले से लगभग पांच हजार शिव सेना के सदस्य लखनऊ के लिए रवाना होंगें।शिव सेना भाजपा का यूपी में खेल खत्म करने की पूरी जुगाड़ में दिख रही है शिव सेना।लेकिन एक कहावत है कि जनता सब जानती है देखना यह होगा कि जनता किसको वोट करती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।