window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - जिलाधिकारी ने पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 July 2019

वाराणसी - जिलाधिकारी ने पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना




ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

जल व पर्यावरण संरक्षण का दिलाया शपथ  रोहनिया क्षेत्र के बच्छांव स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज में बुधवार को सुबह 8 बजे सृजन सामाजिक विकास न्यास संस्था के चेयरमैन अनिल सिंह के द्वारा पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डीएफओ महावीर प्रसाद व संस्था के चेयरमैन अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कॉलेज के मैदान में फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया तथा कॉलेज के बच्चों द्वारा निकाली गयी पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कॉलेज के बच्चों को  पर्यावरण तथा जल संचयन के व वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी व उपस्थित छात्रों व अध्यापक गणों को पौधारोपण करने तथा जल संचयन करने का शपथ भी दिलाया।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विजय प्रकाश सिंह, प्रिंसिपल चंद्रमणि सिंह, डीएफओ महावीर प्रसाद, डीआईओएस एसपी सिंह, एसडीओ वन विभाग, नारायणी सिंह इत्यादि लोग सभी छात्र एवं छात्राएं व अध्यापकगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।