window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को “स्वामित्व योजना” के प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण करेंगे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 10 October 2020

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को “स्वामित्व योजना” के प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण करेंगे

कैलाश सिंह विकास वाराणसी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को “स्वामित्व योजना” के प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण करेंगे



 वाराणसी। स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार किए गए प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण 11 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा स्वयं तथा जनपद के राजस्व विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ वेबलिंक पर कार्यक्रम को देखेंगे।
          जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों जिसमें वाराणसी जनपद भी सम्मिलित है के द्वारा “स्वामित्व योजना” के अंतर्गत तैयार किए गए प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण 11 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के उपरांत, उसी दिन अपने-अपने जनपदों में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियों को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सभी संबंधित लाभार्थियों को भौतिक रूप से भी प्रॉपर्टी कार्ड की हार्ड कॉपी का वितरण कराया जाएगा। जिसके लिये जिलाधिकारी ने तहसील राजातालाब के सेवापुरी विकास खंड के राजस्व ग्राम महाराजपुर में जिला विकास अधिकारी रमाकांत त्रिपाठी, हिततापुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र, रानिक्स में पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव, भोरखुर्द में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी सुभाष यादव, देवापुर कल्लो में सहायक पुरातत्वविद अधिकारी एके सिन्हा, बीरमपुर में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आर0पी0सिंह, रसुलहा में सहायक आयुक्त (सहकारिता) विनोद कुमार सिंह, मड़ैया में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम नारायण यादव तथा राजस्व ग्राम किन्नूपुर में उपायुक्त स्वतः रोजगार विकास भवन सुरेश चंद्र केसरवानी की ड्यूटी लगायी है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि “स्वामित्व योजना” के अंतर्गत तैयार किए गए प्रॉपर्टी कार्ड का 11 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे डिजिटल वितरण के समय स्वयं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।