window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); VARANASI लोहता पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 27 October 2020

VARANASI लोहता पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

लोहता पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र बखरिया गांव में पुलिस ने रविवार की शाम को एक जुए के फड़ पर दबिश देते हुए जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इन जुआरियों के कब्जे से 46 हजार 400रुपये व एक ताश की गड्डी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बखरिया गांव के समीप पुलिस को सूचना मिली कि शाम 7 बजे कुछ जुआरी बखरिया गांव रेलवे लाइन पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 जुआरियों को रंगे हाथो जुआ खेलते दबोच लिया। पकड़े गए जुआरियों में सूरज पटेल, विकाश कुमार ,अनिल मौर्य ,अभिमन्यु पटेल, राकेश पटेल शामिल है। पुलिस ने इन जुआरियों के कब्जे से 46 हजार 400 रूपए व ताश की गड्डी तथा मोबाइल बरामद की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।