window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); VARANASI शराब पिलाने और नृत्य दिखाने के बहाने बुलाकर हत्या करने वाले 5 हत्यारो की हुई गिरफतारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 January 2021

VARANASI शराब पिलाने और नृत्य दिखाने के बहाने बुलाकर हत्या करने वाले 5 हत्यारो की हुई गिरफतारी

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

शराब पिलाने और नृत्य दिखाने के बहाने बुलाकर हत्या करने  वाले 5 हत्यारो की हुई गिरफतारी 

22 दिसंबर 2020 से अपने घर से गायब हुए शुभम केसरी और रवि पांडे को, शुभम केसरी  के करीबी दोस्तो  ने शराब पिलाने और नित्य दिखाने के बहाने उनहे  एक  निजी  स्थान  पर  बुलाकर  दोनो की हत्या कर दी और  शव  को  दूर  ले  जाकर फेक  दियाl   शुभम केसरी,रवि पांडे का अधजला शव मिर्जापुर के औहरौरा क्षेत्र में 15 जनवारी को पाया गयाl शव मिलने  से मिर्जापुर के अरोरा क्षेत्र में सनसनी फैल गईl  मामला  कुछ इस  प्रकार  है  की 22 अगस्त 2017 को राजा दरवाजा के झोला व्यापारी मोहन निगम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस वारदात का मुख्य आरोपी शुभम केसरी था जेल से बाहर आने के बाद शुभम झोला व्यापारी के साले और परिजनों को परेशान करता था इसके साथ ही झोला व्यापारी के साले सुनील निगम   से जबरन वसूली करता था इन सब से परेशान होकर झोला व्यापारी के साले सुनील निगम   ने शुभम के दोस्त निरज  पांडेय, दिलशेर , और परवेज  को ₹500000 में हत्या की सुपारी दे दीl इसके बाद 22 दिसंबर की रात रमाकांत नगर कॉलोनी स्थित फ्लैट में शुभम को बुलायाl   उस  वक़्त  रवि भी  शुभम के  साथ  वहां  मौजूद था और उसी प्रकरण के दौरान शुभम और रवि की गला घोट  के हत्या करके दोनों की लाश को रजाई गद्दे में लपेटकर मिर्जापुर अहरौरा  क्षेत्र के पास ले जाकर पहाड़ी के नीचे फेंक दियाl अपराधियों का मन इतने पर नहीं माना तो वे 5 जनवरी को दोबारा लाश के पास जाकर देखते  है  की दोनों की  लाश जस की तस पड़ी  है l  लाश की शिनाख्त ना हो जाए इसके लिए अपराधियों ने शुभम के श्री और रवि पांडे के चेहरे पर लगभग 10 लीटर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश कीl 


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।