अंडर 17 के 69 किलो भार वर्ग में जीता स्वर्ण पदक, विद्यालय में खुशी का माहौल
रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के नाथ चन्द्रावत संस्कृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, जगदीशपुर की कक्षा-10 की छात्रा ममता प्रजापति ने भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सहारनपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, पुल जोगियान में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में ममता प्रजापति पुत्री मोहन प्रजापति ने अंडर 17 के 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 128 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया और प्रदेश चैंपियन बनीं।
ममता की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर संस्कृत उपनिरीक्षक गोरखपुर मंडल डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी,प्रबंधक अखिल प्रताप सिंह,प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी, अविनाश धर त्रिवेदी, डॉ. मिन्नपाल सिंह, अरुण कुमार,प्रमोद रावत समेत शिक्षकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।