बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 20 September 2026

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल


रिपोर्ट : विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार, गोरखपुर

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत वंशी सिंह इंटर कॉलेज के पास फोरलेन की दक्षिणी सर्विस लेन में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक को भी हल्की चोटें आईं, जबकि छात्रा की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गोपाला गांव निवासी जयहिंद सिंह की पुत्री अनुराधा सिंह (21) शनिवार सुबह सोनबरसा बाजार स्थित ग्लोबल कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर की ओर जा रही थी। वह सोनबरसा बाजार में वंशी सिंह इंटर कॉलेज के पास फोरलेन की दक्षिणी सर्विस लेन से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से अनुराधा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल छात्रा को उपचार के लिए एम्स अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।