धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजन। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 19 September 2026

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजन।

रिपोर्ट - विनोद कुमार 

गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार व जगदीशपुर , रामपुर बुजुर्ग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूम धाम से भक्ति के साथ मनाई गई। शिल्प और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा उत्साह और विधि-विधान से संपन्न हुई।

इस मौके पर सोनबरसा बाजार एवं रामुडिहा, रामपुर बुजुर्ग के क्षेत्र के लोहा व्यापारियों,व दुकानदारों एवं गाड़ी सर्विस व रिपेयर सेंटर चलाने वालों ने अपनी-अपनी दुकानों और कार्यशालाओं में मशीनों और औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। पूजा के दौरान सोनबरसा बाजार के जाने-माने कथावाचक विद्या पांडेय ने धार्मिक कथा सुनाई। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, नितिन शर्मा, सलमान खान, पंकज गोड़, विनोद कुमार और सतीश सहित क्षेत्र के कई लोग और स्थानीय व्यवसायी मौजूद रहे।

इस आयोजन से क्षेत्र के दुकानदारों और कामगारों में काफी उत्साह दिखा। सभी ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा से अपने व्यवसाय की उन्नति और कुशलता की कामना की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।