रिपोर्ट - विनोद कुमार
गोरखपुर/पिपराइच थाना क्षेत्र के बसडिला रौसड़ स्थित कैथवलिया चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश के बीच पिपराइच से सोनबरसा की ओर जा रहा एक बड़ा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क के किनारे नीम के पेड़ को टक्कर मारते हुए और आगे बढ़ते हुए एक निजी चिकित्सालय का बोर्ड भी उखाड़ दिया। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि घटना के समय तेज बारिश होने के कारण सड़क के किनारे आवाजाही नहीं थी। जिससे बडी घटना होने से बाल बाल बचा ।
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन और सड़क किनारे टूटे पेड़ व उखड़े चिकित्सालय के बोर्ड को देखा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर की पहचान पिपराइच क्षेत्र के गौरा गांव से जुड़ी बताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।