गन्ना तौल मानक गुणवत्ता में खामी पर होगी कड़ी कार्रवाई जीएम एक सप्ताह में होगा गन्ना मूल्य भुगतान (जीएम) - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 25 November 2026

गन्ना तौल मानक गुणवत्ता में खामी पर होगी कड़ी कार्रवाई जीएम एक सप्ताह में होगा गन्ना मूल्य भुगतान (जीएम)

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच चीनी मिल के जीएम नवदीप शुक्ला नें कहा कि आगामी 25 नवंबर से पेराई सत्र का शुभारंभ हो रहा है। तौल लिपिक अपने तौल केन्द्र से मानक गुणवत्ता सहित गन्ना आपूर्ति करें । किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह बातें उन्होंने गन्ना विकास विभाग के सभागार में मंगलवार को सेंटर इंचार्ज, तौल लिपिकों तथा मार्केटिंग अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठक में कही।उन्होंने किसानों से अपील किया कि आप साफ सूथरा,
जड़ अंगोला रहित,ताजा गन्ना दें। तभी मिल सप्ताह भीतर ही गन्ना मूल्य भुगतान आसान होगा। महाप्रबंधक गन्ना
श्रीधर चालू पेराई 2026-27 में तौल के नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र पर समय से उपस्थिति हो
बांट से काटे मिलान,ट्रकों के  ओवर लोड पर अंकुश,पेड़ी- पौधा व गन्ने के प्रजाति का जांच गंभीरता से करें। ट्रकों पर विना रिफ्लेक्टर के गन्ने का लोड न कराए। एजीएम शिव कुमार तिवारी ने केंद्र को  आवंटित सामानों,अभिलेखों आदि का रखरखाव करना तथा चार्ज देते समय प्रतिदिन कांटे व बाट व सिल का सत्यापन करे।ओवर डेट पर्ची व ओवर लोड तौल कदापि न करें। किसी समस्या की जानकारी तत्काल ग्रूप में दें ।
बैठक में वित्तीय प्रवंन्धक अभिजीत सिंह, कार्यालय अधीक्षक मृत्युंजय मिश्र, सेक्टर प्रभारी,क्रय केंद्रों के प्रभारी अधिकारी,तौल। लिपिक आदि कर्मचारी मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।