बाइक सवार और वृद्ध की हालत गंभीर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 14 November 2026

बाइक सवार और वृद्ध की हालत गंभीर


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

GORAKHPUR I प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपराइच थाना के ग्रामसभा मोहनपुर के बनारसी निषाद पुत्र राजबली उम्र लगभग 50 वर्ष शुक्रवार को 12 बजे के करीब अपने ससुराल गोरखपुर के बेलवार,में शादी का कार्ड देने जा रहे थे। ज्यों ही जगदीशपुर कस्बे में पहुंचे कि तभी कुशीनगर के गोरखपुर की मुख्य लेन को क्रास करके गोरखपुर जाने के लिए ऑटो पकड़ने जा रहे थे।कि जैसे ही संदीप वस्त्रालय के पास पहुंचे तो दो बाइक सवार युवक कुशीनगर से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे कि जैसे ही संदीप वस्त्रालय के पास वृद्ध पहुंचा था। कि उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहनपुर निवासी बनारसी के घर 26 नवंबर को शादी है। मौके पर मौजूद जगदीशपुर के ग्राम प्रधान गगन देव यादव ने दोनो युवकों को एम्बुलेंस से घायल वृद्ध को निजी साधन से एम्स अस्पताल  ले जाकर भर्ती कराया सूचना पाकर मौके पर जगदीशपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल में जुटी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।