सोनबरसा में डांस प्रतियोगिता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 10 November 2026

सोनबरसा में डांस प्रतियोगिता

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार कस्बे में एसबीआई बैंक के पास सोमवार,9 नवंबर को सोनबरसा डांस प्रतियोगिता शुरू हुई। परमेश्वर कश्यप (P.K Studio & P.K Travels) के संयोजन में हो रहा यह दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार, 10 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन प्रतियोगिता शाम 6 बजे शुरू हुई। मौके पर एम्स थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय और चौकी प्रभारी नीतीश कुमार राय ने पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता में दो श्रेणियां हैं। सोलो डांस में 20 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। ग्रुप डांस में 10 ग्रुप शामिल हैं। हर ग्रुप में कम से कम 2 और अधिकतम 6 सदस्य हो सकते हैं। कपल डांस भी मान्य है। ग्रुप डांस में पहले पुरस्कार के तौर पर 8,100 रुपया और दूसरे पुरस्कार के तौर पर 5,100 रुपया दिए जाएंगे। दोनों पुरस्कारों के साथ गिफ्ट भी मिलेगा। सोलो डांस में पहले पुरस्कार के लिए 5,100 रुपया, दूसरे के लिए 2,500 रुपया और तीसरे के लिए 1,100 रुपया रखे गए हैं। इन पुरस्कारों के साथ भी गिफ्ट मिलेगा। स्पॉन्सर्स की ओर से दर्शकों और प्रतिभागियों को मुफ्त लकी ड्रॉ कूपन दिए जा रहे हैं। इसमें मिक्सर, पंखा और प्रेस जीतने का मौका है।

कार्यक्रम स्थल पर स्टेज, लाइटिंग,एलईडी वॉल और साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। प्रतियोगिता मंगलवार को भी जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।