रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर एम्स क्षेत्र के ग्राम सभा जगदीशपुर में 1-श्रीमद् भागवत कथा के वाचक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल व्यास पंडित अमन शास्त्री महाराज जी हैं
2-कथा के मुख्य यजमान सुभाष चंद्र जायसवाल एवं मंजू देवी जायसवाल है
3-कथा की पूर्णाहुति 16 नवंबर एवं प्रीतिभोज 17 नवंबर को होगा। जगदीशपुर कस्बे में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन आज से हो रहा है कथा प्रारंभ के लिए आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में कस्बे के महिलाएं बच्चे हाथी बैंड बाजे के साथ झूमते हुए कथा स्थल से होकर के श्री त्रिदेवा धाम मंदिर होते हुए चनकापुर मठिया माड़ापार फोर लेन होते हुए भैरव बाबा स्थान पर जल भरकर पुन:मलमलिया होते हुए कथा स्थल पर पहुंची
सोनबरसा प्रतिनिधि के अनुसार श्रीमद् भागवत महापुराण कथा प्रत्येक दिन सायंकाल4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होगा इस कथा के वाचक अयोध्या धाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल व्यास पंडित अमन शास्त्री महाराज जी हैं जो अपने मुखारविंद से भक्तों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे
कथा आज से शुरू होकर 16 नवंबर सोमवार तक चलेगी हवन एवं प्रीति भोज का कार्यक्रम 17 नवंबर दिन मंगलवार को किया जाएगा इस कथा के मुख्य यजमान सुभाष चंद्र जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी जायसवाल जी हैं
प्रमोद जायसवाल प्रतिनिधि सोनबरसा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।